महान क्रान्तिकारी अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के नाम पर चन्द्रशेखर आजाद इण्टर कॉलेज देवगाँव, देवरिया की स्थापना सन् 1952 में हुई। ज्ञान के प्रकाश से जन-जन को आलोकित करने की पुनीत भावना से प्रेरित होकर स्थापित किया गया यह विद्यालय विगत सात दशकों से इस क्षेत्र के बच्चों के सपनों को साकार करने में अहम भूमिका निभा रहा है। अक्टूबर 2019 से यह ISO 9001:2015 प्रमाणित संस्था के रूप में सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है। कॉलेज की स्थापना समाज सेवा की दृष्टि से की गई थी।