महान क्रान्तिकारी अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के नाम पर चन्द्रशेखर आजाद इण्टर कॉलेज देवगाँव, देवरिया की स्थापना सन् 1952 में हुई। ज्ञान के प्रकाश से जन-जन को आलोकित करने की पुनीत भावना से प्रेरित होकर स्थापित किया गया यह विद्यालय विगत सात दशकों से इस क्षेत्र के बच्चों के सपनों को साकार करने में अहम भूमिका निभा रहा है। अक्टूबर 2019 से यह ISO 9001:2015 प्रमाणित संस्था के रूप में सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है। कॉलेज की स्थापना समाज सेवा की दृष्टि से की गई थी।
विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक कला वर्ग की कक्षायें संचालित है । इसमें शिक्षण उद्देश्यों के लिए 22 कक्षाएँ हैं। 1 कंप्यूटर कक्ष , 1 पुस्तकालय, 02 अतिरिक्त कक्ष है। सभी कक्षाओं की स्थिति ठीक है। विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास हेतु शैक्षिक वातावरण है। स्कूल ने शैक्षणिक क्षेत्र में असाधारण परिणाम दिए हैं और इसके छात्रों ने पाठ्येतर गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
विद्यालय का मौलिक उद्देश्य :
1. छात्र/छात्राओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास करना।
2. मानवीय मूल्यों एवं आदर्शों से ओत-प्रोत व्यक्तित्व का निर्माण करना।
3. बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास कर आधुनिक समाज व राष्ट्र का निर्माण करना।
4. भविष्य की चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाना।
गतिविधियाँ:
1. स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम।
2. खेल-कूद गतिविधियाँ।
3. विभिन्न ऐतिहासिक दिवसों पर विविध कार्यक्रम।
4. महापुरुषों की जयन्ती के आयोजन द्वारा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालना।
5. वैज्ञानिक सोच पैदा करने हेतु विज्ञान प्रदर्शनी, प्रोजेक्ट, मॉडल्स एवं अन्य क्रिया-कलाप को प्रोत्साहन।
6. मतदाता जागरूकता दिवस कार्यक्रम।
7. संविधान दिवस का आयोजन।
8. यातायात जागरूकता कार्यक्रम।
9. महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम।
10. विभिन्न विषयों पर रंगोली प्रतियोगिताओं के माध्यम से जागरूकता लाना।
11. स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण।
12. हिन्दी पखवाड़ा।
नवाचार:
1. विद्यालय के वेबसाइट द्वारा शिक्षण एवं सम्प्रेषण करना।
2. कम्प्यूटर शिक्षा।
3. प्रोजेक्टर एवं नवीन तकनीकी के माध्यम से शिक्षण कार्य।
4. सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों की नैसर्गिक प्रतिभाओं को निखारना।
5. अंग्रेजी एवं हिन्दी क्लब के माध्यम से भाषा एवं सम्प्रेषण कला का विकास करना।
6. वाद-विवाद, निबंध एवं कला प्रतियोगिताओं के माध्यम से व्यक्तित्व के विभिन्न गुणों का प्रकटन।